UPTET Form 2026: जुलाई में होगी परीक्षा, जानें आवेदन तिथि, योग्यता और पूरा एग्जाम पैटर्न @updeled.gov.in

व्हाट्सप्प से जुड़ें! Join Now

UPTET Form 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। UPTET 2026 (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test) को लेकर नया अपडेट जारी हुआ है। लंबे समय से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अब परीक्षा की संभावित तारीख और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी सामने आ गई है।

जानकारी के अनुसार, इस बार परीक्षा का आयोजन UPESSC (Uttar Pradesh Education Service Selection Commission) द्वारा किया जाएगा और इसके लिए विस्तृत UPTET Notification 2026 जल्द जारी होने की उम्मीद है।

UPTET 2026 परीक्षा कब होगी ?

नए परीक्षा कैलेंडर के अनुसार UPTET 2026 Exam जुलाई महीने में आयोजित की जाएगी। आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित हो सकती है।

यह परीक्षा राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर offline mode (OMR based exam) में आयोजित की जाएगी। इसमें दो पेपर होते हैं –

  • Paper 1 (Primary Level) – कक्षा 1 से 5 के शिक्षक बनने के लिए
  • Paper 2 (Upper Primary Level) – कक्षा 6 से 8 के शिक्षक बनने के लिए

प्रत्येक पेपर लगभग 150 मिनट (2 घंटे 30 मिनट) का होगा और इसमें negative marking नहीं होगी।

UPTET 2026 Notification और आवेदन कब आएगा

मीडिया रिपोर्ट और परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, आयोग परीक्षा से लगभग 2–3 महीने पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

EventExpected Date
UPTET Notification 2026April 2026
Application StartApril 2026
Last Date to ApplyMay 2026
Admit CardJune 2026
UPTET Exam Date2–4 July 2026

UPTET 2026 Eligibility Criteria (योग्यता)

यदि आप UP Teacher Recruitment या भविष्य में आने वाली Super TET Vacancy के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो UPTET पास करना जरूरी होता है।

Paper 1 Eligibility (Primary Teacher)

  • Graduation में कम से कम 50% अंक
  • D.El.Ed / BTC या समकक्ष शिक्षक प्रशिक्षण

Paper 2 Eligibility (Upper Primary Teacher) –

  • Graduation में 50% अंक
  • B.Ed / B.El.Ed / D.El.Ed

Age Limit

  • न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु – 35 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

UPTET Online Form भरते समय उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे, जैसे –

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
  • शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स की मार्कशीट
  • 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र

ये सभी दस्तावेज UPTET Online Application के दौरान स्कैन करके अपलोड करने होंगे।

UPTET 2026 Application Fee

CategoryOne Paper FeeBoth Papers Fee
General / OBC₹600₹1200
SC / ST₹400₹800
PwD₹100₹200

UPTET 2026 क्यों है खास

इस बार की UPTET Exam 2026 कई कारणों से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह परीक्षा कई साल के अंतराल के बाद आयोजित हो रही है और लाखों उम्मीदवार इसमें शामिल होने वाले हैं।

जो उम्मीदवार UP Primary Teacher Vacancy, UP Teacher Recruitment, और Super TET Exam की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह परीक्षा बेहद जरूरी है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दें और आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने पर तुरंत आवेदन करें।

Leave a Comment