Graduation Pass वालों के लिए बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर बनने का मौका ! 1000 पोस्ट, 6.25 लाख का पैकेज

व्हाट्सप्प से जुड़ें! Join Now

बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। IDBI Bank ने Junior Assistant Manager (JAM) Grade ‘O’ Recruitment 2026 के तहत 1100 से ज्यादा पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट idbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के जरिए देश के अलग-अलग जोन में उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। खास बात यह है कि चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग के समय ही लगभग 6.14 लाख से 6.50 लाख रुपये तक का CTC पैकेज दिया जाएगा। इसलिए बैंकिंग जॉब की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह शानदार मौका माना जा रहा है।

IDBI JAM Notification 2026: भर्ती की महत्वपूर्ण जानकारी

बैंक का नामपद का नामविज्ञापन संख्याकुल पद
IDBI BankJunior Assistant Manager (JAM) Grade ‘O’07/2025-261100
आवेदन शुरूआवेदन की अंतिम तिथिआयु सीमासैलरी (CTC)
08 मार्च 202619 मार्च 202620 से 25 वर्ष6.14 लाख से 6.50 लाख

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द Online Application पूरा कर लें।

IDBI JAM Zone Wise Post Details

आईडीबीआई बैंक ने अलग-अलग जोन में पदों का वितरण किया है। सबसे अधिक वैकेंसी दिल्ली और मुंबई जोन में रखी गई है।

जोनरिक्तियां
अहमदाबाद70
बैंगलोर75
भोपाल55
भुवनेश्वर50
चंडीगढ़70
चैन्नई70
दिल्ली130
गुवाहाटी35
हैदराबाद65
कोची55
कोलकाता60
लखनऊ85
मुंबई130
पटना45
पुणे55
कुल1100

IDBI JAM Eligibility: शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा

Educational Qualification (शैक्षिक योग्यता)

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Bachelor Degree होना जरूरी है।
  • सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 60% अंक जरूरी हैं।
  • SC / ST / PwBD Candidates के लिए न्यूनतम 55% अंक मान्य होंगे।

Age Limit (आयु सीमा)

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 25 वर्ष

उम्मीदवार का जन्म 2 मार्च 2001 से पहले और 1 मार्च 2006 के बाद नहीं होना चाहिए।

IDBI Bank JAM Selection Process

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा।

Selection Process में शामिल चरण –

  • Online Test
  • Document Verification
  • Personal Interview

Pre Recruitment Medical Test (PRMT)

लिखित परीक्षा में कुल 200 प्रश्न और 200 अंक होंगे। इसमें Logical Reasoning, Quantitative Aptitude, English Language, Data Interpretation, Banking Awareness, Economics, Computer / IT जैसे विषय शामिल रहेंगे।

ध्यान रखें कि परीक्षा में 0.25 अंक की Negative Marking भी लागू होगी।

Application Fee

कैटेगरीआवेदन शुल्क
SC / ST / PwBD₹250
अन्य सभी उम्मीदवार₹1050

IDBI JAM Application 2026: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।

  • सबसे पहले Official Website – idbi.bank.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Recruitment Section में जाएं।
  • वहां IDBI JAM Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • सबसे पहले New Registration करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से Login करें।
  • मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें।
  • फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • एप्लिकेशन फीस जमा करें और Application Form Print सुरक्षित रखें।
Notification PDFOnline Application

Leave a Comment