UP Home Guard Admit Card 2025: 41000 से ज्यादा पदों की भर्ती, जानें परीक्षा डेट, कब आएगा एडमिट कार्ड ?

व्हाट्सप्प से जुड़ें! Join Now

UP Home Guard Admit Card 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए UP Home Guard Recruitment 2025 एक बड़ा अवसर बनकर सामने आया है। इस भर्ती के तहत राज्य में 41,424 होमगार्ड पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब उम्मीदवारों को UP Home Guard Admit Card 2025 और परीक्षा तिथि का इंतजार है।

इस भर्ती का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा किया जा रहा है। इसमें चयन के लिए लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

UP Home Guard Form 2025: मुख्य जानकारी , एक नजर में

भर्ती का नामUP Home Guard Recruitment 2025
कुल पद41,424
आवेदन शुरू18 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि17 दिसंबर 2025
Admit Cardजल्द जारी होगा ( एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले , एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी होगा )
परीक्षा तिथि25, 26 और 27 अप्रैल 2026

भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद Physical Standard Test (PST) और Physical Efficiency Test (PET) कराया जाएगा।

UP Home Guard Admit Card 2025 कब आएगा?

जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है, उनके लिए UP Home Guard Admit Card परीक्षा से कुछ समय पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने Registration Number और Password की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, समय और निर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होगी।

UP Home Guard Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?

जब एडमिट कार्ड जारी होगा, तब उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।

Admit Card Download Steps

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर UP Home Guard Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना Registration Number और Password दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें
  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक Valid ID Proof ले जाना जरूरी होगा।

योग्यता (Eligibility Criteria)

UP Home Guard Bharti 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्न पात्रता पूरी करनी होगी।

  • उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास (10th Pass)।
  • आयु सीमा 18 से 30 वर्ष।
  • उम्मीदवार को उसी जिले का निवासी होना चाहिए जहां से आवेदन कर रहा है।
  • NCC या स्काउट्स प्रमाणपत्र वालों को अतिरिक्त अंक मिल सकते हैं।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा।

चयन चरणविवरण
Written ExamOMR आधारित परीक्षा
PSTPhysical Standard Test
PETPhysical Efficiency Test
Document Verificationदस्तावेज जांच

लिखित परीक्षा में मुख्य रूप से General Knowledge (GK) से प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा लगभग 2 घंटे की होगी।

कैटेगरी वाइज वैकेंसी

इस भर्ती में विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं।

CategoryPosts
General16,650
EWS4,331
OBC11,090
SC8,645
ST808

कुल मिलाकर यह भर्ती उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए Government Job Opportunity का बड़ा मौका है।

क्यों खास है यह भर्ती?

  • 41 हजार से अधिक पदों पर भर्ती।
  • केवल 10वीं पास (10th Pass Jobs) उम्मीदवार भी कर सकते हैं आवेदन।
  • राज्य स्तर पर बड़ी सरकारी नौकरी का मौका।
  • चयन के बाद सुरक्षा और आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों में नियुक्ति।

अगर आप UP Home Guard Admit Card, UP Home Guard Exam Date, UP Government Jobs जैसे अपडेट जानना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर रखें।

Leave a Comment