Post Office GDS 2nd Merit List 2026: अप्रैल में इस दिन आएगी दूसरी मेरिट लिस्ट? जानें संभावित कटऑफ

Post Office GDS 2nd Merit List 2026 का इंतजार लाखों उम्मीदवार कर रहे हैं जिन्होंने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन किया था। डाक विभाग ने 6 मार्च 2026 को पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी थी, जिसके बाद अब जिन उम्मीदवारों का नाम उसमें नहीं आया है वे दूसरी मेरिट लिस्ट (GDS 2nd Merit List) का इंतजार कर रहे हैं।

अगर आपका नाम पहली लिस्ट में नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि India Post द्वारा कई चरणों में मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। दूसरी मेरिट लिस्ट में भी हजारों उम्मीदवारों को मौका मिल सकता है, खासकर उन अभ्यर्थियों को जिनके 10वीं के अंक कटऑफ के आसपास हैं।

GDS Recruitment 2026

विवरणजानकारी
संगठन का नामइंडिया पोस्ट
भर्ती परीक्षाग्रामीण डाक सेवक (GDS) ऑनलाइन भर्ती अनुसूची-I जनवरी 2026
पद का नामGDS, BPM और ABPM
कुल सर्किल23
कुल रिक्त पद28636
पहली मेरिट लिस्ट6 मार्च 2026
दस्तावेज सत्यापन23 मार्च 2026 तक
दूसरी मेरिट लिस्टमार्च 2026 के चौथे सप्ताह तक (संभावित)
आधिकारिक वेबसाइटindiapost.gov.in/gdsonlineengagement

GDS 2nd Merit List 2026 कब तक आएगी?

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक चली थी। इसके बाद 6 मार्च 2026 को पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई।

अब दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार किया जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड को देखें तो पहली मेरिट लिस्ट के लगभग 1 महीने के भीतर दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाती है।

साल 2024 में पहली लिस्ट 19 अगस्त को जारी हुई थी और दूसरी लिस्ट 17 सितंबर को आई थी।
वहीं 2025 में पहली मेरिट लिस्ट 21 मार्च को जारी हुई और दूसरी लिस्ट 21 अप्रैल को जारी की गई थी।

इसी ट्रेंड को देखते हुए संभावना है कि GDS 2nd Merit List 2026 अप्रैल के दूसरे सप्ताह यानी 10 से 15 अप्रैल 2026 के बीच जारी की जा सकती है। हालांकि डाक विभाग की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

GDS 2nd Merit List कैसे चेक करें?

दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे official website से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे इसका आसान तरीका दिया गया है।

Step by Step Process

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर GDS Online Engagement सेक्शन में जाएं।
  • यहां आपको भर्ती से संबंधित कई विकल्प दिखाई देंगे।
  • नीचे Shortlisted Candidates Schedule-I List-II का लिंक मिलेगा।
  • उस पर क्लिक करने के बाद state wise merit list दिखाई देगी।
  • जिस राज्य से आपने आवेदन किया है उस पर क्लिक करके PDF डाउनलोड कर लें।
  • अब आप roll number या registration number से अपना नाम चेक कर सकते हैं।

GDS 2nd Merit List Expected Cutoff 2026

दूसरी मेरिट लिस्ट में आमतौर पर cutoff marks पहली लिस्ट से थोड़ा कम हो जाते हैं क्योंकि बचे हुए पदों के लिए वेटिंग लिस्ट के उम्मीदवारों को मौका दिया जाता है।

नीचे संभावित state wise expected cutoff दी गई है।

राज्यGeneralOBCSCSTEWS
उत्तर प्रदेश88–95%85–92%82–90%80–88%84–92%
बिहार85–92%82–90%80–88%78–85%82–90%
आंध्र प्रदेश92–98%90–96%88–95%85–92%90–96%
असम82–90%80–88%78–85%75–82%80–88%
छत्तीसगढ़90–96%88–94%85–92%82–90%88–94%
दिल्ली92–98%90–96%88–94%90–96%
गुजरात75–90%72–88%70–85%68–82%72–88%
हरियाणा90–98%88–95%85–92%88–95%
महाराष्ट्र88–95%85–92%82–90%80–88%85–93%
राजस्थान88–94%85–92%82–90%80–88%85–92%
तमिलनाडु90–96%88–94%85–92%82–90%88–94%
तेलंगाना92–98%90–96%88–95%85–92%90–96%

किन उम्मीदवारों को मिलेगा दूसरे राउंड में मौका?

दूसरी मेरिट लिस्ट उन उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका होती है जिनका नाम पहली सूची में नहीं आया। खासकर वे अभ्यर्थी जिनके 10th marks expected cutoff के आसपास हैं उन्हें इस राउंड में मौका मिल सकता है।

उदाहरण के लिए अगर उत्तर प्रदेश में General category की पहली कटऑफ 92% रही हो, तो दूसरी लिस्ट में 89–90% वाले उम्मीदवारों को भी मौका मिल सकता है।

इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लगातार official notification और GDS merit list updates चेक करते रहें।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

जिन उम्मीदवारों का चयन पहली मेरिट लिस्ट में हुआ है उन्हें 23 मार्च 2026 तक document verification के लिए डिविजनल हेड ऑफिस में बुलाया गया है।

उम्मीदवारों को अपने साथ ये दस्तावेज लेकर जाना होगा –

  • 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • पहचान पत्र (Aadhaar Card आदि)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • दो सेट फोटोकॉपी

सभी दस्तावेजों के साथ original certificate भी ले जाना जरूरी है।

Leave a Comment