BA यानी Graduation करने वालों के लिए Allahabad High Court में प्राइवेट सेक्रेटरी पोस्ट पर नौकरी पाने का मौका

Allahabad High Court : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Allahabad High Court में Private Secretary Grade-I Recruitment Examination 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन National Testing Agency (NTA) द्वारा किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/allhcre पर जाकर Online Application Form भर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत इलाहाबाद हाई कोर्ट में Private Secretary (PS) Grade-I के कुल 195 पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 1 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में जो अभ्यर्थी High Court Jobs 2026 या Government Job in Uttar Pradesh की तलाश में हैं, उनके लिए यह शानदार अवसर है।

एक नज़र में देखें

कोर्ट का नामपद का नामकुल पदआवेदन की अंतिम तिथिआधिकारिक वेबसाइट
Allahabad High CourtPrivate Secretary Grade-I1951 April 2026exams.nta.nic.in/allhcre

पदों का कैटेगरी वाइज विवरण

कैटेगरीपदों की संख्या
General (UR)81
EWS19
OBC52
SC40
ST3
Total195

जानें कैसे होगा सिलेक्शन ?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाएगा। इसमें उम्मीदवारों की योग्यता और स्किल दोनों का मूल्यांकन होगा।

  • Written Examination
  • Shorthand Dictation Test
  • Typing Test
  • Interview / Personality Test

इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट के आधार पर चयनित किया जाएगा।

अभ्यर्थी के पास होनी चाहिए ये डिग्री ?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होना जरूरी है –

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduate Degree।
  • English Shorthand में कम से कम 100 शब्द प्रति मिनट की गति।
  • English Typing Speed कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट।
  • Word Processing, Computer Operations और Data Entry का अच्छा ज्ञान।

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके Allahabad High Court Private Secretary Online Form 2026 भर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/allhcre पर जाएं।
  • होमपेज पर LATEST NEWS सेक्शन में जाएं।
  • PRIVATE SECRETARY GRADE-I RECRUITMENT EXAMINATION – 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • पहले New Registration करके जरूरी जानकारी भरें।
  • इसके बाद Application Form में मांगी गई सभी डिटेल भरें।
  • कैटेगरी के अनुसार Application Fee जमा करें।
  • अंत में फॉर्म Submit करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Notification PDF

Online Application

Leave a Comment